खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।
मौके पर खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले होना नहीं पाया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सोयाबीन ऑयल एवं पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसी प्रकार हुसैन टेकरी रोड जावरा स्थित न्यू बजरंग ढाबा का निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री अनिल गणावा प्रोपराइटर ढाबे का संचालन करते पाए गए। मौके पर खाद्य रजिस्ट्रेशन डिस्प्ले होना नहीं पाया गया तथा कर्मियों के मेडिकल प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत पनीर एवं गेहूं का आटा के नमूने जांच के लिए लिए गए।
लिए गए चारों नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियम अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
3 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026