महनार: जंदाहा के सकरौली बुचौली में भीषण आग, ₹10 लाख की संपत्ति राख, देवर पर पेट्रोल छिड़ककर घर जलाने का आरोप
जंदाहा प्रखंड अंतर्गत सकरौली बुचौली गांव (वार्ड संख्या 5) में बीती रात भीषण आगजनी की घटना में एक परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पीड़िता सोनी देवी ने अपने देवर वेद प्रकाश चौधरी पर पुरानी रंजिश के कारण पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगा