सिहोरा: सिहोरा के ग्राम गुरुजी में शराब के लिए पैसे न देने पर किशोर पर कुल्हाड़ी से हमला
ग्राम गुरुजी में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उस समय घर पर वह अकेला था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि किशन राज चौधरी के माता-पिता मजदूरी करने खेत गए थे।