पीसांगन: पीसांगन थाना पुलिस ने अपहरण-छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को पाली से किया गिरफ्तार
शनिवार को सुबहः 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहरण-छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पाली से दबोचा पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सरोज चौधरी ने बताया कि 19 जून को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।