मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आठ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश एसपी ने जारी किया
कौशाम्बी जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को समय 4 बजे आठ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फेरबदल में दरोगा से लेकर आरक्षी तक को इधर से उधर किया गया है। आदेश के अनुसार, उ०नि० अतुल रंजन तिवारी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सिंघिया थाना कोखराज बनाया गया है।