मंझनपुर: करछना पहुंचे अजय राय और उज्ज्वल रमन सिंह, कौशाम्बी जिलाध्यक्ष ने कहा- न्याय दिलाकर ही लेंगे दम
करछना इलाके के लौंहगपुर गांव में जलाकर मारे गए दलित युवक देवी शंकर के परिजनों से मिलने मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।