मंझनपुर: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में विवादित बयान, सपा विधायक के खिलाफ विहिप ने दी तहरीर, मंझनपुर के CO ने दी जानकारी
सपा कार्यालय मंझनपुर में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी से माहौल गरमा गया है। वहीं इस मामले में मंगलवार को सीओ ने बताया की पुलिस को तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।