मंझनपुर: जेटीसी/आरटीसी की तैयारियों को लेकर एसपी ने कौशाम्बी पुलिस लाइन में निर्माण कार्य में लापरवाही पर दी चेतावनी
आगामी जेटीसी/आरटीसी के मद्देनज़र कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कौशाम्बी पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन आवासीय भवनों का मंगलवार को करीब 4:30 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।एसपी ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।