जाबली में अचानक आया मलबे का सैलाब, दुकान छोड़कर भागा दुकानदार
सोलन: हिमाचल प्रदेश के जाबली, सोलन में भारी बारिश के बीच पहाड़ी नाले में अचानक मलबा आ गया। देखते ही देखते मलबे और पानी का तेज बहाव नाले के साथ बनी एक दुकान के पास पहुंच गया। अचानक आई इस आफत को देखकर दुकानदार को अपनी दुकान छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अचानक आए मलबे और पानी के तेज बहाव का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान नालों और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।