मंडी: कांग्रेस नेत्री के बयान पर बवाल, मंडी में बुधवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे
Mandi, Mandi | Mar 26, 2024 कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेत्री एवं मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ की गई अभद्र पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है। बुधवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ता मंडी जिला मुख्यालय में कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।