मंडी: जेंडर बजटिंग पर सीसीडीयू राज्य प्रशिक्षण केंद्र ढांगसीधार मंडी में 3 दिवसीय मंडलस्तरीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू
Mandi, Mandi | Mar 26, 2024 महिला एवं बाल विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा मंडी मंडल के अधिकारियों के लिए जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 26 से 28 मार्च तक सीसीडीयू राज्य प्रशिक्षण केंद्र ढांगसीधार मंडी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को मंडलायुक्त मंडी मंडल राखिल काहलों ने किया।