मंडी: जेंडर बजटिंग पर सीसीडीयू राज्य प्रशिक्षण केन्द्र ढांगसीधार मंडी में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
Mandi, Mandi | Mar 26, 2024 महिला एवं बाल विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा मंडी मंडल के अधिकारियों के लिए जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 26 से 28 मार्च तक सीसीडीयू राज्य प्रशिक्षण केंद्र ढांगसीधार मंडी में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन 26 मार्च को कुल्लू और बिलासपुर जिलों के कृषि, बागवानी, जल शक्ति, उद्योग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।