मंडी: कांग्रेस ने मंडी और हिमाचल की बेटी को बदनाम करने की रची साजिश- विधायक एवं प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल
Mandi, Mandi | Mar 27, 2024 कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेत्री एवं मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के प्रति की गई अभद्र पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है। जानकारी देते हुए सुंदरनगर विधायक एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने मंडी मुख्यालय में मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने मंडी और प्रदेश की बेटी कंगना रनौत को बदनाम करने की साजिश रची है।