पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री जनक चमार ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 12 फरवरी को मनाई जाएगी संत गुरु रविदास जी की जयंती
बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार ने भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि 12 फरवरी को बापू सभागार में संत गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाई जाएगी। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।