हाजीपुर: जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रवि पटेल का हाजीपुर में भव्य स्वागत
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए रवि राज कुमार उर्फ रवि पटेल का शुक्रवार की शाम हाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में शाम करीब 4 बजे रवि पटेल हाजीपुर स्थित पटेल सेना कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।