सहसवान: दहगवाँ के राव फार्म हाउस पहुँचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बृजेश यादव को दिया आशीर्वाद
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को राव फार्म हाउस, दहगवाँ पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि जिसने लाठी, वाटर कैनन और आंसू गैस झेली, उसे पता है कि लाठी किसने मारी।