बहराइच: दुनक्का के पास सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रावस्ती जिले के सरवन तारा गांव निवासी राधा देवी (52) पत्नी प्रकाश चंद्र अपने बेटे अंकित (25) के साथ बुधवार को बहराइच अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने आ रही थीं। तभी दुनक्का के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस जाच में जुटी हुई है।