टाटीझरिया: ओडिशा में सड़क हादसे में मुरूमातु के हाइवा चालक की दर्दनाक मौत, सड़क पर खड़ी हाइवा बनी काल
टाटीझरिया। ओडिशा में सड़क हादसे में मुरूमातु के हाइवा चालक की दर्दनाक मौत, काल बन गई सड़क पर खड़ी ब्रेकडाउन हाइवा। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से उजड़ा परिवार, घर पहुंचते ही शव से लिपट कर रो पड़े परिजन। टाटीझरिया प्रखंड के मुरूमातु निवासी हाइवा चालक नरेश गंझू (40 वर्ष) की ओडिशा के वेदव्यास-राऊरकेला हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।