मोरवा: ररियाही पंचायत के वार्ड 3 में नल जल योजना को लेकर मुखिया, वार्ड सदस्य और अनुरक्षक में कहासुनी हुई
ररीयाही पंचायत के वार्ड 3 में नल जल योजना को लेकर लोगों में धीरे-धीरे आक्रोश पनप रहा है। बताया जाता है कि पानी की सुविधा से वंचित लोगों के द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में मुखिया, वार्ड सदस्य और अनुत्क्षक के बीच कहा सुनी हो गई इसका वीडियो सामने आया है।