फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। लेकिन उड़ान के दौरान आए भीषण टर्बुलेंस ने यात्रियों के बीच दहशत फैला दी। एयरबस A320neo विमान में 13 यात्रियों और चार केबिन क्रू सदस्यों समेत कुल 17 लोग घायल हो गए। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद फ्लाइट के अंदर रिकॉर्ड किए गए नए वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें टर्बुलेंस के बाद मची अफरातफरी साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में क्षतिग्रस्त ओवरहेड पैनल, टूटे हुए सामान रखने के डिब्बे, बिखरा हुआ सामान और सहमे हुए यात्री नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने टर्बुलेंस की तीव्रता को उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाली एक महिला यात्री ने लोगों से अपील की कि विमान में सीटबेल्ट साइन बंद होने पर भी सीटबेल्ट कभी न खोलें। उन्होंने कहा, 'कृपया प्लेन में हमेशा अपनी सीटबेल्ट पहनकर रखें, भले ही �
Korba, Korba | Aug 5, 2026