Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image

28 जून को रामपुर में आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी खुराक Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के संबंध में आज उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर विकास खंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5,272 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 62 पोलियो बूथ, 2 ट्रांजिट बूथ तथा 2 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। अभियान के संचालन के लिए कुल 128 टीमें तथा 10 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट बूथ चौरा चेक पोस्ट तथा सुंगरी चेक पोस्ट पर स्थापित किए जाएंगे, जबकि मोबाइल टीमें झाकड़ी से भेरा खड्ड तथा झाकड़ी से बधाल परियोजना क्षेत्र में कार्य करेंगी। अभियान के लिए आवश्यक कोल्ड चेन व्यवस्था, वाहनों तथा पोलियो वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 28 जून को सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके उपरांत 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी, जो 28 जून को किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए निकटतम पोलियो बूथों पर अवश्य लेकर आएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है और कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ननखरी विकास खंड में भी 28 जून, 2026 (रविवार) को पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।

Ani, Kullu | Jun 24, 2026