हायाघाट: हायाघाट थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी, आरोपी काफी दिनों से था फरार
हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर अभियुक्त लक्ष्मण कामती, पिता दिनेश कामती, निवासी खरारी, थाना हायाघाट को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार था