मढ़ौरा: मढ़ौरा अंचल परिसर में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार का आयोजन
शनिवार की दोपहर एक बजे मढ़ौरा अंचल परिसर में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार का आयोजन प्रभारी अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने किया। मौके पर प्रभारी अंचलाधिकारी ने बताया कि जमीनी विवाद सुलझाने के लिए जनता दरबार लगाया गया जिसमे सात मामले की सुनवाई हुई और मौके पर दो मामले का निष्पादन किया गया।