पटना ग्रामीण: सीएम आवास पर जदयू की बैठक खत्म, कई सीटों को लेकर सीएम नीतीश कुमार भाजपा से नाराज़ बताए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई सीटों को लेकर नाराज चल रहे हैं। हालांकि खबरें यह भी सामने आ रही है कि भाजपा ने जदयू के लिए कहलगांव और काराकाट की सीटें छोड़ दी है। वहीं मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सीएम आवास पर जदयू की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें जदयू के कई कद्दावर नेता शामिल हुए।