डिंडौरी: सरई माल हरिजन टोला के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान, हैंड पंप खुदवाने को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत सरई माल के हरिजन टोला के यादव मोहल्ला के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान है जिसके चलते बुधवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हैंडपंप खुदवाने को लेकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामिणो ने बताया कि गांव में नल जल योजना संचालित नहीं है पानी एक से दो किलोमीटर दूर जाकर लाना पड़ रहा है जिसके चलते परेशान है ।