गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर शराब कांड में 4 व अन्य मामलों में 9 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या कांड,हत्या का प्रयास कांड,महिला प्रताड़ना,चोरी कांड,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 13 को गिरफ्तार किया।