भारतीय जनता पार्टी मंडल झींकपानी के अंतर्गत ग्राम कुदाहातु एवं इंदीकुड़ी में “बस्ती चलो अभियान” के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू जी ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।