प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
_______________
आज दिनांक 13 जून 2026 को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संभावित बाढ़ की तैयारीयां एवं तटबंध सुरक्षा व्यवस्था हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल एवं कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय श्री वाल्मीकि प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से सोहरापुर पुल, धुरी बिगहा, रेडी पुल, पेंदापुर तथा रेडी मुसहरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर किए जा रहे सैंड बैग ,स्टॉकिंग कार्यों की समीक्षा की गई तथा उपलब्ध संसाधनों एवं तैयारियों का जायजा लिया गया।
धुरी बिगहा में शेष बचे बाढ़ सुरक्षा कार्यों को शीघ्र एवं युद्धस्तर पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध संरक्षण से संबंधित कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि संभावित बाढ़ से जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।
जिला प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 13, 2026