गोंडा: धरमेई गांव का बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर धराशायी, गांव की बिजली गुल
Gonda, Gonda | Aug 11, 2024 बीती रात्रि से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण विकासखंड मुजेहना के धरमेई गांव मे एक पेड़ हाई टेंशन तार पर गिर गया। जिससे हाई टेंशन तार टूट गया और पोल पर लगा ट्रांसफार्मर धराशायी होकर जमीन पर गिर गया। जिससे गांव की बिजली बाधित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत लाइन बंद कराई गई। विद्युत विभाग के JE ने बताया नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई जा रही है।