गोंडा: गांधी पार्क के टाउन हॉल में ऑल इंडिया मुस्लिम घोसी की बैठक हुई आयोजित, घोसी बिरादरी को समाज में आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा
Gonda, Gonda | Aug 11, 2024 ऑल इंडिया मुस्लिम घोसी की एक बैठक मुनव्वर घोसी की अध्यक्षता में गांधी पार्क के टाउन हॉल में आयोजित की गई। जिसमें घोसी बिरादरी को समाज में आगे बढ़ाने, शादी विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने, नौजवानों को शराब व धूम्रपान से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने आदि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में खुर्शीद आलम घोसी, ओबैदुर रहमान सिम्पू घोसी आदि उपस्थित रहे।