पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में डाटा ऑपरेटर्स अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नॉर्मलाइजेशन से नाराज़
गर्दनीबाग धरना स्थल पर सोमवार को डाटा ऑपरेटर्स के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।बेल्ट्रॉन से डाटा ऑपरेटर के लिए होने वाले एग्जाम के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन लागू करने का फैसला किया गया है।इससे सभी अभ्यर्थी काफी नाराज है।सोमवार दोपहर करीब 3बजे प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि वह लोग सभी विषय में क्वालिफाइ हैं बावजूद प्रोविजनल लिस्ट में उनका नाम नहीं है।