जहानाबाद: मलमास खत्म होते ही जिले में गूंजी शहनाइयां, शादी-ब्याह की रौनक लौटी
जहानाबाद: एक महीने के मलमास के बाद शुक्रवार से जिले में शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई। विवाह का लग्न शुरू होते ही बाजारों और मैरिज हॉलों में रौनक लौट आई है। कपड़ा, रेडीमेड और ज्वेलरी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। महंगाई और सोने की बढ़ी कीमतों के कारण लोग बजट के अनुसार खरीदारी करने में जुटे हैं।