जमुई: मदन रोड के पास ऑटो के चकमा देने पर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | May 10, 2026 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मदन रोड के पास ऑटो वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को शनिवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।