बेगूसराय: बेगूसराय में चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बेगूसराय में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होने जा रही है। इससे पहले ही बेगूसराय के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासकर सिमरिया गंगा घाट और मटिहानी गंगा घाट पर लाखों की संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए