ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक जब्त, ₹4,300 जुर्माना
ब्रह्मपुर नगर परिषद द्वारा शुक्रवार की सुबह 9 बजे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। यह छापेमारी स्थानीय सब्जी मंडी में की गई, जहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शिव शक्ति कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकानदारों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।