जहानाबाद: धमकी मिलने के बाद, आरोपी का बंदूक लिए फोटो लेकर एसपी महोदय से गुहार लगाने पहुंची महिला
जहानाबाद समाहरणाय में एसपी महोदय से गुहार लगाने एक महिला पहुंची और गुहार लगाया जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार दिन में करीब 4 बजे मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे गांव के ही मेरे गोतिया के एक अपराधी प्रवृति के व्यक्ति के द्वारा हमारे पति के साथ मारपीट कर उसके मोबाइल सहित सोने के हमारे गहने भी छीन लिया गया था।