गुना नगर: एबी रोड पर रोटरी भवन में लगा निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर, 233 रोगियों की हुई जांच
गुना में एबी रोड पर रोटरी भवन में जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगाया गया, शिविर में 233 नेत्र रोगियों की नेत्र रोग विशेषज्ञों ने जांच की 104 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, इस दौरान रोटरी क्लब गुना के पदाधिकारी एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे