गुना नगर: गुना शहर में बेलगाम दौड़ते सांड लोगों के लिए बना खतरा; हनुमान चौराहा और हाट रोड के वीडियो आए सामने, लोगों ने जताई आपत्ति
गुना शहर में आवारा घूमते सांड लोगों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं, हनुमान चौराहा और हाट रोड पर सांडों के एक दूसरे के पीछे भागते वीडियो सामने आए हैं, जिनकी चपेट में आकर कोई भी वाहन चालक या व्यक्ति घायल हो सकता है, लोगों ने नाराजगी जाहिर की और जिला और नगर प्रशासन से आवारा सांडों को पड़कर शहर से बाहर भेजने की मांग की है