गुना नगर: पीजी कॉलेज में खेल महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विजेता खिलाड़ी और टीमों को किया सम्मानित
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच देखे और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की खेल मैदान आपको केवल खेल नहीं बल्कि भारी संकट में विजय कैसे प्राप्त करना है यह भी सिखाता है। कप्तान टीम के बिना शून्य है मेहनत के आधार पर ही विजय प्राप्त होती है।