आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने 4 जून को चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की, एक व्यक्ति गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के मदतपुर बासा निवासी कृष्णा मेहता के दरवाजे पर लगा मोटरसाइकिल 4 जून को चोरी हो गया था। परिजन जहां अपने स्तर से मोटरसाइकिल की खोज कर ही रहे थे पुलिस भी लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में जगदीशपुर चौक पर उक्त मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।