आलमनगर: आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की सरगर्मी तेज, मतदाताओं को रिझाने में जुटे प्रत्याशी
2025 ईश्वी के ही अक्टूबर माह से लेकर दिसंबर माह के बीच में बिहार विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है। अब समय अधिक नहीं रहने की वजह से विभिन्न राजनीतिक दलों के भावी प्रत्याशी आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में अपना माहौल बनाने में जुट गए हैं। कयास लगाया जा रहा है की इस बार का आलमनगर विधानसभा चुनाव बेहद ही रोचक होने वाला है।