जिला अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, दो युवकों और एक महिला ने मिलकर अस्पताल में ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।