कोडरमा: फर्जी वेबसाइटों से जन्म-मृत्यु के फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने पर होगी कार्रवाई: उपायुक्त ऋतुराज
उपायुक्त ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर प्रभावी रोक लगाने संबंधितों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है। उपायुक्त ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को जारी किये जाने वाले कुछ फर्जी वेबसाइटों को भी रेखांकित करते हुए जिले के सभी प्रज्ञा केंन्द्रों को निर्देशित किया है।