सेन्हा: एकल अभियान का 10 दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न, अंचल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ आयोजन
एकल अभियान के अंतर्गत सेन्हा कोराम्बे स्थित आयोजित 10 दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन समारोह सोमवार शाम 5:00 बजे सफलता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर एकल अभियान अंचल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और अपने मार्गदर्शन से सभी उपस्थित आचार्यों और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।