कुलपहाड़: घरेलू विवाद का थाना स्तर पर सफल निस्तारण, मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग कर कराया समझौता
रचना पत्नी दिनेश कुमार निवासी ग्राम सरगपुरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनके पति दिनेश पुत्र रामगोपाल द्वारा प्रतिदिन शराब के नशे में गाली-गलौज एवं मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। * उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से दोनों पक्षों को बुलाया और समझाया गया।