रामपुर: सिर्रा गाँव के पास अपने कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मोर्चरी
Rampur, Rampur | Jul 20, 2025 सिर्रा गांव में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी मीडिया को दी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम अपने कमरे में सोया था, रविवार की सुबह तकरीबन 7:00 बजे डेडबॉडी देखी तो सबके होश उड़ गए ।