रामपुर: रजोड़ा गांव के पास बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार
Rampur, Rampur | Jul 20, 2025 रजोड़ा गांव के पास एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया है, उधर घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। घटना रविवार सुबह 8:00 बजे की है।