रामपुर: कली की मढ़िया गांव में घरेलू विद्युत कनेक्शन मीटर लगने के 2 घंटे बाद अधिवक्ता को आया ₹201 का बिल, अधिवक्ता हैरान
Rampur, Rampur | Jul 19, 2025 कली की मढ़िया गांव में घरेलू विद्युत कनेक्शन मीटर लग जाने के महज़ दो घंटा बाद ही विद्युत उपभोक्ता अधिवक्ता को ₹201 का बिल आया है, जिसको लेकर अधिवक्ता हैरान है। अधिवक्ता ने अधिवक्ता परिसर में मीडिया से मुखातिब होकर शनिवार की दोपहर 3:00 कहा है ऐसे अफसरों को जरूर सबक सिखाऊंगा, अदालत जाऊंगा, जो इस तरह के बिल बना रहे हैं। बताओ 2 घंटे में 201 की बिजली खर्च कर ली।