रामपुर: शनिवार को ग्राम मुशर्रफगंज में मनरेगा के तहत बने गो-संरक्षण केंद्र का ज़िला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 19, 2025 शनिवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने ग्राम मुशर्रफगंज में मनरेगा के तहत बने गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में हरे चारे और भूसे की पर्याप्त उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया और केयरटेकर को उचित देखभाल के निर्देश दिए।