रामपुर: शनिवार को नगर पालिका रामपुर कार्यालय में 32 सभासदों ने हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में अध्यक्ष सना खानम को ज्ञापन सौंपा
Rampur, Rampur | Jul 19, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नगर पालिका परिषद के 32 सभासदों ने हाउस टैक्स में वृद्धि का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने सितंबर 2024 के बोर्ड बैठक में हुई सहमति के विपरीत इस वृद्धि को बताया। अधिशासी अधिकारी ने इसे शासनादेश का हवाला दिया और 40% तक राहत का आश्वासन दिया, लेकिन सभासदों ने वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की।